छत्तीसगढ़: कल से सभी शादियां रद्द... कलेक्टर ने जारी किया आदेश
image source : google

टीआरपी डेस्क। सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कोरोना संक्रमण के निरंतर बढ़ोत्तरी को ध्यान में रखते हुए जिले में कल शुक्रवार से आयोजित होने वाले शादी आगामी आदेश तक निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिले में सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार द्वारा जितनी भी शादी की अनुमति दी गई है। उनमें से आज आयोजित होने वाली शादी को छोड़कर कल से आयोजित होने वाली समस्त शादी की अनुमति तत्काल प्रभाव से निरस्त की जा रही है।

उन्होंने इस आशय का लिखित में आदेश भी जारी करने को कहा है एवं संबंधित से पावती अनिवार्य रूप से प्राप्त करने कहा है। साथ ही कलेक्टर ने आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही भी करने निर्देशित किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।