गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

छत्तीसगढ़ हुआ 19 साल का। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ आज अपने निर्माण के बीसवें वर्ष में प्रवेश कर गया है। छत्तीसगढ़ के निर्माण के उत्सव के रूप में राज्योत्सव मनाया जाता है। राजधानी में तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ संस्कृति को दर्शाते सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी साथ ही राज्य अलंकरण से अलग अलग क्षेत्र को लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बधाई देते हुए लिखा है कि "Happy Birthday Chhattisgarh" 19 वर्ष पहले आज ही के दिन एक ऐसा सपना साकार हुआ था जिसके लिए अनगिनत महान व्यक्तित्वों के असंख्य प्रयास और प्रदेश की महान जनता का लंबा इंतज़ार राह देख रहा था। सभी प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस पर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएँ।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1190101832242098176?s=19

छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने बधाई दी है राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ के भाई बहिनी मन ला जय जोहार! छत्तीसगढ़ के जम्मो मनखे मन ला "छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस" के गाड़ा-गाड़ा बधाई। छत्तीसगढ़ के संगे-संग, हमर देस बिकास के नवा-नवा कीर्तिमान रचय, एखर बर मोर डहर ले अब्बड़ सुभकामना

https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1190095268277936128?s=19

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को शुभकामना संदेश में कहा प्राकृतिक सौंदर्य के धनी राज्य छत्तीसगढ़ के निवासियों को स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि विविध संस्कृतियों की संगम स्थली वाला यह प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़े।

https://twitter.com/narendramodi/status/1190086399296331776?s=19

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन