बिलासपुर। एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया ने बिलासपुर से दिल्ली के लिए अब प्रतिदिन हवाई सेवा उपलब्ध करा दी है। एक मई से दिल्ली की यात्रा करने वालों को प्रतिदिन विमान सेवा उपलब्ध रहेगी। अथारिटी ने समय-सारिणी भी जारी कर दी है। मालूम हो कि एलायंस एयर ने बिलासा दाई केंवट एयरपोर्ट से एक मार्च से हवाई सेवा की शुरुआत कर दी है।

एयरपोर्ट अथारिटी द्वारा आदेश के मुताबिक अब एक मई से दिल्ली के लिए प्रतिदिन हवाई सुविधा मिलेगी। वर्तमान में बिलासपुर से दिल्ली, जबलपुर व प्रयागराज के लिए सप्ताह में चार दिन हवाई सेवा मिल रही थी। विस्तारित आदेश के अनुसार एक मई से सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को व्हाया जबलपुर व मंगलवार, गुरुवार, शनिवार व रविवार को व्हाया प्रयागराज दिल्ली के लिए हवाई सेवा मिलेगी।

इसी प्रकार रविवार को बिलासा एयरपोर्ट से यात्रियों को दो हवाई सेवा एवं शेष दिन एक दिन हवाई सेवा उपलब्ध रहेगी। मालूम हो कि बिलासा एयरपोर्ट से हवाई सेवा के लिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट प्रैक्टिसिंग बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप दुबे व बिलासपुर निवासी कमल दुबे ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर चकरभाठा एयरपोर्ट से हवाई सेवा प्रारंभ करने की मांग की थी। एलायंस एयर ने बिलासा दाई केंवट एयरपोर्ट से एक मार्च से हवाई सेवा की शुरुआत कर दी है।

See also  छत्तीसगढ़ में आज से मछलियां पकड़ने पर जेल और भारी जुर्माना, बदल गए नियम, जानें किसे मिली छूट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।