टीआरपी डेस्क। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के आठ महीने बाद जेपी नड्डा ने भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई नए चेहरे को जगह दी गई है तो वहीं कई दिग्गज बाहर हो गए हैं। 

छत्तीसगढ़ से डॉ रमन सिंह को मिली केंद्रीय टीम में जगह

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। डॉ. रमन सिंह, मुकुल रॉय, अन्नपूर्णा देवी, बैजयंत जय पांडा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। तेजस्वी सूर्य को युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ से सिर्फ डॉ रमन सिंह को केंद्रीय टीम में जगह मिली है। वहीं सरोज पांडेय को राष्ट्रीय महासचिव पद से हटाया गया है। राम विचार नेताम को भी इस लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की टीम में 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। जिनमें तीन पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, रघुबर दास व वसुंधरा राजे सिंधिया उपाध्यक्ष शामिल हैं।

अनिल जैन और दिग्गज नेता राम माधव को नई टीम में जगह नहीं

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी अनिल जैन और दिग्गज नेता राम माधव को नई टीम में जगह नहीं मिली है। मुरलीधर राव का नाम भी नई लिस्ट से बाहर है। वहीं सीटी रवि और तरुण चुग नए महासचिव बनाए गए हैं। 

महिलाओं और युवाओं को अवसर दिया गया

जानकारी के मुताबिक, इस टीम से प्रमुख सुधार की उम्मीद है, इसके जरिए राज्यों का प्रतिनिधित्व किया जाएगा। नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महिलाओं और युवाओं को अवसर दिया गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।