रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee) की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के बनने के बाद पार्टी की पीछे एकबार फिर वंशवाद का जिन्न पीछे पड़ गया है। छत्तीसगढ़ बीजेपी (Chhattisgarh BJP) ने इस मामले को एकबार फिर आड़े हाथों लिया है। इतना ही नहीं बीजेपी के नेता ने कांग्रेस पार्टी पर वैचारिक शून्यता का भी आरोप लगया है।

लोकसभा चुनाव (Lok Sabh Election) में मिली करारी हार के बाद ऐसी कयास लगाई जा रही थी कि इसबार कांग्रेस की बागडोर गैर गांधी को दी जा सकती है। ऐसा लग रहा था कि कभी देश की सबसे बड़ी पार्टी रह चुकी कांग्रेस (Congress) खुद भी गैर गांधी को अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाना चाह रही थी। मगर सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को पुनः अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से दोबारा पार्टी पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। बीजेपी और कांग्रेस के नेता अब एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा राजनीति कर रहे हैं।

See also  भारत में खत्म होने की कगार पर पहुंचा कोरोना

राजनीति में वंशवाद कांग्रेस की देन

छत्तीसगढ़ वरिष्ठ नेता बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू (Former Minister Chandrashekhar Sahu) ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। चन्द्रशेखर साहू (Chandrashekhar Sahu) ने कांग्रेस पर वैचारिक शून्यता का आरोप लगाया है। वरिष्ठ नेता श्री साहू का कहना है कि कांग्रेस पार्टी में वंशवाद की राजनीति शुरू से होती रही है। राजनीति में वंशवाद कांग्रेस की ही देन है। एक बार फिर से कांग्रेस ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बाद पुनः सोनिया गांधी (Interim President Sonia Gandhi) को अंतरिम अध्यक्ष बना कर इस बात पर मुहर लगा दिया है।

हालांकि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा के इन आरोपों का खंडन करते हुए प्रदेश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता अमितेश शुक्ल ने बीजेपी को खुद का चेहरा अइने में देखने की सलाह दिया है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।