रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर लगातार जारी है। वायरस का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। वहीँ राजधानी रायपुर में आज कोरोना विस्फोट हुआ है। रायपुर में 41 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।

रायपुर DHO डॉ. सूर्या सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। रायपुर में मिले 41 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से विदेश से आए 19 छात्र संक्रमित पाए गए हैं, इनके अलावा हेल्थ वर्कर और उनके परिजन भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा एम्स के 4 लोग और मुंबई, बालाघाट से आए दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।