रायपुर। (covid Screening in Mana Airport) छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश के माना और जगलपुर एयरपोर्ट में आने वाले यात्रियों की कोविड स्क्रीनिंग की जाएगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए विमान से आने जाने वाले यात्रियों का कोविड स्क्रीनिंग करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डाॅ. कमलप्रीत सिंह ने रायपुर और बस्तर के कमिश्नरों और कलेक्टरों को आदेश भेजकर रायपुर एवं जगदलपुर (बस्तर) स्थित एयरपोर्ट पर यात्रियों की पूर्व में जारी कोविड गाईड लाइन के अनुसार कोरोना स्क्रीनिंग संबंधित निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।