रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में बार और क्लब का 5 माह का लाइसेंस शुल्क माफ कर दिया है। साथ ही होटल, रेस्टोरेंट बार और क्लब के बढ़ाए लाइसेंस शुल्क को कम कर दिया है। आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने जानकारी देते हुए बताया कि लॉकडाउन के कारण व्यवसाय में हुए नुकसान की वजह से यह निर्णय लिया गया है।

अप्रैल माह से बंद हैं होटल, रेस्टोरेंट बार और क्लब

बता दें कि कोरोना वायरस के कारण बीते अप्रैल माह से होटल, रेस्टोरेंट बार और क्लब बंद थे। जिसके कारण सरकार ने उनके लाइसेंस शुल्क माफ करने का फैसला लिया है। वहीं छ्त्तीसगढ़ होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने राज्य सरकार से लॉकडाउन की वजह से बार संचालकों को हुए भारी नुकसान को देखते हुए सालाना लाइसेंस फीस में से अप्रैल 2020 से लेकर अगस्त 2020 की फीस को माफ करने का आग्रह किया था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर हादसा, टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, चार घायल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।