रायपुर। लाॅकडाउन की अवधि में लोगों को फल-सब्जी घर बैठे ही आसानी से उपलब्ध हो सके इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को अपने निवास कार्यालय में फल-सब्जी ऑनलाइन डिलीवरी वेबसाइट सीजीहाट का किया लोकार्पण किया। लोकार्पण के मौके पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला और मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरसिया उपस्थित थीं।

ऑनलाइन पोर्टल पर दुकानदार करा सकते हैं अपना पंजीयन

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लाॅकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। लाॅकडाउन की अवधि में फल-सब्जी आदि की दुकानें खुली रखने की अनुमति दी गई है फिर भी फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए यह अच्छा होगा कि फल एवं सब्जी की घर पहुंच सेवा ऑनलाइन आर्डर करने पर लोगों को मिल सके। इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन की एजेंसी चिप्स द्वारा फल एवं सब्जी घर बैठे ऑनलाइन आर्डर करने और फल तथा सब्जी की घर पहुंच सेवा देने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया है जिसे सीजीहाट नाम दिया गया है जो http://cghaat.in पर उपलब्ध है। फल-सब्जी के वेंडर जो इस पोर्टल के माध्यम से सेवा देना चाहते हैं, वे इस पर ऑनलाइन अपना पंजीयन कर सकते हैं।

See also  मॉडिफाइड बुलेट्स पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पटाखे जैसी आवाज वाले वाहनों पर सख्त एक्शन

निःशुल्क होगी ये सुविधा

कलेक्टर द्वारा उनका अनुमोदन होते ही वे इस पोर्टल के माध्यम से आर्डर प्राप्त करना तथा घर पहुंच सेवा देना प्रारंभ कर सकते हैं। वेडरों के लिए यह सुविधा निःशुल्क प्रदाय की जा रही है।
फल-सब्जी खरीदने के इच्छुक ग्राहक इस पोर्टल पर पंजीयन करके अपने पसंद के वेंडर को ऑनलाइन आर्डर दे सकते हैं। ग्राहकों के लिए भी पंजीयन निःशुल्क है। फल एवं सब्जी का मूल्य ग्राहकोें को ऑनलाइन दिखाई पड़ेगा, 150 रूपए से अधिक मूल्य की खरीदी पर कोई डिलीवरी शुल्क भी नहीं लगेगा।

एसएमएस नोटिफिकेशन तथा आर्डर ट्रैकिंग की व्यवस्था

वेबसाइट में एसएमएस नोटिफिकेशन तथा आर्डर ट्रैकिंग की व्यवस्था भी की गई है। इसके अतिरिक्त किसी प्रकार की शिकायत होने पर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। वर्तमान में इसकी सेवाएं रायपुर शहर में उपलब्ध हैं, परन्तु 1-2 दिन के भीतर प्रदेश के सभी बड़े शहरों में इस ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। शीघ्र ही यह सेवा अन्य सामग्रियों जैसे दूध, किराना सामान, कपड़े, शहद, वनोपज, अण्डे आदि के लिए भी उपलब्ध होगी।

See also  3 मार्च को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रखेंगे लेखा-जोखा,किसानों को धान खरीदी की अंतर राशि देने का हो सकता है ऐलान

ये सुविधाएं.

लोगों को घर बैठे ही अब मिलेंगे ताजे फल और हरी सब्जियां।

लाॅकडाउन के दौरान ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग लोगों के लिए होगा सुविधाजनक।

डेढ़ सौ रूपए की खरीदी पर नहीं लगेगा डिलीवरी शुल्क।

शीघ्र ही यह सेवा अन्य सामग्रियों जैसे दूध, किराना सामान, कपड़े, शहद, वनोपज, अण्डे आदि के लिए भी होगी उपलब्ध।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।