बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: अब 'cgteeka' एप पर रेजिस्ट्रेशन करने वालों का ही किया जाएगा वैक्सीनेशन

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला:  अब 'cgteeka' एप पर रेजिस्ट्रेशन करने वालों का ही किया जाएगा वैक्सीनेशन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ सरकार ने 18+ वैक्सीनेशन को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके मुताबिक प्रदेश में अब 'cgteeka' एप पर रेजिस्ट्रेशन वालों का ही वैक्सीनेशन किया जाएगा। साथ ही जिनका पंजीयन हुआ उन सभी को वैक्सीन लगाया जाएगा।

बता दें, राज्य शासन द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए राज्य के 18 से 44 आयु के लोगों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए cgteeka वेब पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। जिसमें ऑनलाईन पंजीयन के साथ यह सुविधा भी उपलब्ध है कि बिना मोबाइलधारी व्यक्ति भी जिला प्रशासन द्वारा स्थापित हेल्प डेस्क के सहयोग से अपना पंजीयन इस वेब पोर्टल में करा सकता है।

जिसके लिए सबसे पहले cgteeka वेब पोर्टल के पंजीयन लिंक http://cgteeka.cgstate.gov.in/user-registration या http://cgteeka.cgstate.gov.in पर जानकारी अपलोड करनी होगी। फिर पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संबंधित व्यक्ति को टीकाकरण के स्थान और समय की जानकारी एसएमएस के जरिए मिल जाएगी।

गौरतलब है कि इस पोर्टल को यहां के लोगों की सामाजिक और भौगोलिक परिस्थिति को ध्यान में तैयार किया गया है, ताकि लोगों को टीकाकरण के लिए किसी भी तरह की परेशानी न हो। हालांकि सरकार ने रायपुर में 20 केंद्रों पर वैक्सीनेशन तैयारी की है और रायपुर को 47800 वैक्सीन आवंटित किया गया है। वहीं 'cgteeka' एप पर 31 हजार लोगों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन