स्कूटी को टक्कर
छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार कार ने मारी स्कूटी को टक्कर

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार 10 साल की बच्ची और उसके बड़े भाई तथा मां की मौत हो गई।

तेज रफ़्तार कार और स्कूटी के बीच टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और तीनों के शव सड़क पर बिखरे हुए मिले। वहीं हादसे में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस को शवों की शिनाख्त करने में घंटों लग गए।

जानकारी के मुताबिक, बतौली क्षेत्र के मांजा चिरागा निवासी मीना बाई (45) पत्नी सोहर साय, उनका बेटा शंकर कुमार (21) और बेटी सुशीला कुमारी (10) स्कूटी से एक शादी में शामिल होने के लिए ग्राम कोट जा रहे थे। स्कूटी शंकर चला रहा था। इस दौरान जब वे NH-43 पर ग्राम बेलकोटा के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मीना बाई सड़क पर गिर पड़ी। जबकि बेटा शंकर और बेटी सुशीला घिसटते हुए दूर तक चले गए।

See also  कुछ ही देर में गिरफ्तार IAS समेत दो कारोबारियों की कोर्ट में होगी पेशी

स्कूटी के भी दो टुकड़े, मौके पर तीनों की मौत

हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्कूटी के भी दो टुकड़े हो गए। वहीं कार का भी आगे का शीशा टूट गया और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि कार में दो युवक सवार थे, जो हादसे के बाद भाग निकले। कार पर नंबर भी अधूरे लिखे हुए हैं। सुबह हुए हादसे के बाद पुलिस ने क्षेत्र में मुनादी कराई। इसके बाद दोपहर तक तीनों के शवों की शिनाख्त हो सकी। फिलहान शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।