बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

वॉट्सअप पर छत्तीसगढ़ पुलिस करेगी शिकायतों का 'समाधान', 1 फरवरी से शुरू होगी व्यवस्था

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस अब आम लोगों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत करने जा रही है। अब लोग वॉट्सएप के जरिए भी मामलों की शिकायत कर सकेंगे। DGP डीएम अवस्थी की नजर इन शिकायतों पर होगी। साथ ही कार्रवाई न करने वाले अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

DGP देखरेख में चलने वाली इस नई व्यवस्था में यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि लोगों की शिकायतों का जल्द से जल्द निराकरण हो। 1 फरवरी से यह नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। इस व्यवस्था के तहत उन मामलों पर त्वरित कार्रवाई हो सकेगी जिन पर किसी कारण से स्थानीय पुलिस ध्यान नहीं देती। DGP डीएम अवस्थी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हम जल्द ही एक नए प्रोग्राम की शुरुआत करने जा रहे हैं। पुलिस की शिकायत सेल समाधान के जरिए वॉट्सअप सेवा शुरू की जा रही है।

https://twitter.com/dmawasthi_IPS86/status/1354279853344710656?s=20

अब तक यह थी व्यवस्था

छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट पर समाधान नाम की एक कैटेगरी है। लोग इस पर क्लिक करने के बाद एक डिजिटल फॉर्म भरकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते थे। इसे बंद नहीं किया गया है। मगर अब शिकायत की प्रक्रिया को और आसान करने के लिए वॉट्सअप की सेवा शुरू की जा रही है। पुलिस मुख्यालय से इसके बाद यह शिकायतें संबंधित थानों को भेजी जाती हैं और यह निर्देश दिया जाता है कि इस पर कार्रवाई करें। कुछ बेहद संगीन मामले जिन पर डीजीपी के हस्तक्षेप की जरूरत होती है तो स्वयं डीएम अवस्थी ही मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश जारी करते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…
Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन