Chhattisgarh PSC ADPPO Recruitment 2021 : सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए 8 सितंबर से 7 अक्टूबर तक करें आवेदन

रायपुर। सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के 67 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आठ सितंबर से सात अक्टूबर 2021 तक होगी। छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि स्नातक की उपाधि होना अनिवार्य है।

अभ्यर्थियों का चयन छत्तीसगढ़ लोकसेवा द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगा। इसमें 300 अंक की परीक्षा आयोजित की जाएगी व 30 अंक का साक्षात्कार लिया जाएगा। सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के लिए परीक्षा पैटर्न छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की दूसरी परीक्षा के समान ही होगा। कुल 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न दो अंक मिलेंगे। अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट पर निर्धारित तिथि में कर सकते हैं। वहीं वेबसाइट में संबंधित जानकारी भी मिलेगी।

प्रदेश में कोरोना काल के दौरान सभी तरह की भर्तियां बंद हो गई थीं। मगर, अब मामलों में कमी आने के बाद एक बार फिर से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने खाली पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मंगवाने और परीक्षाएं आयोजित करवाना शुरू कर दिया है। इससे सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों में भी उत्साह बना हुआ है।

अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने चिकित्सा विभाग की सहायक प्राध्यापक की अंतिम चयन सूची जारी की है। छत्तीसगढ़ पीएससी ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत चिकित्सा भौतिक, रेडियोडायग्नोसिस, रेडियोथेरेपी, फॉरेंसिक मेडिसिन, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, फार्माकोलॉजी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री और एनाटॉमी के सहायक प्राध्यापकों की भर्ती के लिए कुल 45 पद निकाले थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।