टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में कोरोना काल की वजह से राज्य स्थापना दिवस एक दिन ही मनाया जाएगा। एक नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के दिन मुख्यमंत्री निवास में राज्य अलंकरण और पुलिस जवानों के शौर्य पदक सम्मान समारोह का वर्चुअल आयोजन किया जाएगा।

राज्य अलंकरण के लिए विभागों ने फाइनल सूची बना ली

कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी वर्चुअल शामिल होंगे। कार्यक्रम में मंत्रिमंडल के सभी सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। बताया गया कि राज्य अलंकरण के लिए विभागों ने फाइनल सूची बना ली है जो बहुत जल्द सरकार द्वारा घोषित की जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद से राज्योत्सव ( राज्य स्थापना दिवस) को वृहद रूप से मनाया जाता रहा है। 3 से लेकर 10 दिन तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता था। लेकिन पहली बार ऐसा होगा कि राज्योत्सव के दौरान कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा।

राज्योत्सव कार्यक्रम वृहद रूप में नहीं मनाया जा रहा

संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि कोरोना के चलते राज्योत्सव कार्यक्रम वृहद रूप में नहीं मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस दिन किसानों को न्याय योजना की तीसरी किस्त 15 सौ करोड़ रुपया का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा। वहीं रायपुर में 100 करोड़ रुपये से ज़्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया जाएगा। संभव है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य स्थापना दिवस के दिन किसानों के लिए कोई बड़ी सौगात देंगे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।


रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।