राजनांदगांव। जिले के अंबागढ़ चौकी क्षेत्र स्थित एक गांव में 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची को गंभीर हालत मैं राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले मैं परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किये गए आरोपी का नाम दैवानंद है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 5 नवंबर की है। पीड़ित बच्ची अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, उन्हीं बच्चों के साथ 20 वर्षीय आरोपी देवानंद भी खेल रहा था। मौके का फायदा उठाते हुए बच्ची को बहला फुसलाकर आरोपी अपने घर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के साथ बच्ची को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने ग्राम खुर्सीपार में अपने बहनोई के घर छिप गया। जहां से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

See also  रेप के दोषी जज को 10 साल के कठोर कैद की सजा, क़ानूनी मदद मांगने वाली महिला को बनाया था शिकार

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।