रायपुर। कोरोना संक्रमण के चलते देशभर में लॉक डाउन है। ऐसे में महीने की शुरुआत से ही लोगों को बिजली बिल भुगतान को लेकर लोग परेशान होने लगते हैं। मगर अब  इसे लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी ने बिजली बिल के भुगतान को लेकर आम लोगों को राहत दी है।

मंगलवार को स्टेट पावर कंपनी ने बिना किसी अधिभार के उपभोक्ता को अपने बकाया बिल की राशि भुगतान के लिए 31 मई तक की मोहलत दे दी है। मालूम हो कोविड-19 के कारण प्रदेश के निम्नदाब बिजली उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग, स्पॉट बिलिंग सहित ऑफलाईन बिजली बिल नकद संग्रहण केन्द्रों को बंद रखा गया था। जिन्हें छ्त्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी द्वारा 22 अप्रैल से प्रारंभ कर दिया गया है।

ऐसे निम्नदाब उपभोक्ता जिनके बिल भुगतान की अंतिम तिथि 19 मार्च से 30 अप्रैल 2020 तक थी उन्हें 5 मई 2020 तक बिना अधिभार के बिल भुगतान करने की सुविधा दी गई थी। अब इस तिथि को छत्तीसगढ़ नियामक आयोग के आदेशानुसार 31 मई 2020 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

See also  सफाई में लापरवाही पर निगम सख्त, ठेकेदारों पर भारी जुर्माना और बर्खास्तगी के निर्देश

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।