पाठ्य पुस्तक निगम
छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम को हाई कोर्ट से लगा तगड़ा झटका,

बिलासपुर। हाई कोर्ट से छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम को तगड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने प्रिंटर टेक्नो प्रिंट्स, रामराजा प्रिंटर्स और प्रगति प्रिंटर्स के ब्लैकलिस्टिंग आदेश पर स्थगन दिया है.

हाई कोर्ट में आज न्यायमूर्ति जस्टिस गौतम भादुरी की बेंच में WPC 1325/2021,Wpc 1305/2021,Wpc 1286/2021 के माध्यम से टेक्नो प्रिंट्स, रामराजा प्रिन्टर और प्रगति प्रिंटर्स को पाठय पुस्तक निगम द्वारा 2 जनवरी 2021 को काली सूची में डाले जाने के विरुद्ध याचिका में अंतरिम आदेश पारित हुआ|

याचिकाकर्ता की ओर से ए वही श्रीधर आशुतोष पाण्डेय,शशांक ठाकुर, एवं हिमांशू सिन्हा ने पैरवी की. अधिवक्ताओं ने न्यायालय को बताया कि पाठय पुस्तक निगम और उपरोक्त प्रिंटर्स के बीच अनुबंध की जिस कंडिका के तहत काली सूची में डाला गया,वो कंडिका कानूनी प्रावधानों के विपरीत है. साथ ही पाठय पुस्तक निगम द्वारा बिना कारण बताओ नोटिस एवं बिना उचित सुनवाई के मौका दिए काली सूची में डाला गया जो कि विधि विरुद्ध है।

See also  ब्रेकिंगः छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में रिकॉर्ड 4617 केस मिले, दुर्ग में 996 नए मरीज,पूर्व स्वस्थ्य मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी कोरोना संक्रमित

न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए,पाठय पुस्तक निगम द्वारा तीनों प्रिंटरों को काली सूची में डाले जाने वाले आदेश पर स्थगन दिया| इससे पहले 19 मई 2021 को उच्च न्यायालय बिलासपुर में न्यायमूर्ति गौतम भादुरी की एकलपीठ के द्वारा उपरोक्त प्रिंटरों के काली सूची में डाले जाने के विरुद्ध प्रस्तुत याचिका पर अंतरिम राहत देने पर सुनवाई हुई थी, जिस पर न्यायमूर्ति द्वारा उपरोक्त स्थगन आदेश दिया गया| वहीँ, पाठय पुस्तक निगम की तरफ से सीनियर अधिवक्ता निर्मल शुक्ला एवं साथी अधिवक्ता अर्जित तिवारी ने मामले में पैरवी की.

बता दें कि इससे पहले भी छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम को एक ऐसे ही मामले में सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका लग चुका है. सुप्रीम कोर्ट ने पाठ्य पुस्तक निगम के द्वारा प्रिंटर शारदा ऑफसेट के ब्लैकलिस्टिंग आदेश पर स्थगन दिया था. मामले में प्रिंटर शारदा ऑफसेट को कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  Big Blast : कोचिंग सेंटर में जोरदार विस्फोट, दो की मौत, मचा हड़कंप

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।