खनिज विभाग
छत्तीसगढ़: खनिज विभाग में पदस्थ महिला कर्मचारी ने मांगी रिश्वत

अंबिकापुर। सरगुजा कलेक्ट्रेट में बने कंपोजिट बिल्डिंग में संचालित खनिज विभाग में पदस्थ एक महिला कर्मचारी के खुलेआम रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खनिज विभाग के डिप्टी डायरेक्टर कार्यालय में पदस्थ महिला कर्मचारी का नाम नीता मेहता है, जो विभाग में लिपिक के पद पर पदस्थ हैं.

वायरल वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि महिला कर्मचारी अपने हिस्से के कमीशन की मांग कर रही हैं, इससे ऐसा प्रतीत होता है कि खनिज विभाग में रिश्वतखोरी चरम पर है.

यह भी पढ़ें: अच्छी पहल: रायपुर में पहली बार मस्जिद और चर्च बने वैक्सीनेशन सेंटर, मास्क का लंगर भी

महिला कर्मचारी ने दफ्तर पहुंचे कुछ लोगों के सामने ही अपने हिस्से की मांग लोगों से कर दी. उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि तुम लोगों ने हमारा हिस्सा भी रख लिया है. इधर मामले में सहायक खनिज अधिकारी बजरंग सिंह पैकरा ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।