रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नारायणपुर प्रवास के दूसरे दिन जिला मुख्यालय नारायणपुर में वन विभाग द्वारा संचालित फूलझाडू प्रोसेसिंग केन्द्र का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां स्थानीय आदिवासी महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने वहां काम करने वाली महिलाओं से बड़ी आत्मीयता से मिले और उनसे झाडू निर्माण से लेकर उसके मार्केटिंग के संबंध में बातचीत की। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से फूलझाड़ू के लिए कच्चे माल, मिलने वाली मजदूरी आदि के बारे में भी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री श्री बघेल को महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा तैयार की गयी फूलझाडू से छत्तीसगढ़ के अलावा 45 हजार फूलझाड़ू देश की राजधानी दिल्ली भेजी गयी है। छत्तीसगढ़ में बने झाड़ू का योगदान देश की राजधानी दिल्ली को भी चकाचक करने में हो रहा है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2019-20 में फूलझाड़ू निर्माण परियोजना अंतर्गत 315.45 क्विंटल कच्चा माल संग्रहण किया गया, जिसका 9.46 लाख रूपये का भुगतान संग्राहकों को किया गया।

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, अधिशेष चावल से एथेनाॅल उत्पादन की दर 54 रु 87 पैसे प्रति लीटर तय करने के निर्णय के लिए दिया धन्यवाद

प्रसंस्करण केन्द्र के माध्यम से स्व-सहायता समूह की महिलाओं को 2.29 लाख रूपये की मजदूरी एवं 3.81 लाख लाभांश का भुगतान भी किया गया। इसी तरह वित्तीय वर्ष 2020-21 में राज्य शासन की एमएसपी के तहत 249.10 क्विंटल कच्चा माल फूलझाड़ू तैयार करने के लिए संग्रहित किया गया, जिसके लिए संग्राहकों को 12.45 लाख रूपये का भुगतान किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।