Excellence in Mental Health Award

रायपुर। कोरोना महामारी काल में भी छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्वास्थ्य सेवाओं का लोहा मनवाया है। पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया संस्था द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ को कोरोना काल में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए एक्सीलेंस इन मेंटल हेल्थ अवार्ड के लिए चयनित किया गया है।

राज्य को यह पुरस्कार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जा रहा है। संस्था के अनुसार, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं को राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए राज्य द्वारा किए गए वृहद् प्रयास प्रशंसनीय हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम में राज्य स्तरीय नवाचार चैंप प्रोजेक्ट के अंतर्गत 1400 से अधिक मेडिकल ऑफिसर्स और ग्रामीण चिकित्सा सहायकों को देश की उत्कृष्ट संस्था नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज (NIMHANS) बैंगलोर से प्रशिक्षण कराया गया है, जो सभी स्वास्थ्य संस्थाओं तक मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सभी सेवाओं को पहुंचाने में कारगर रहा है।

इन प्रशिक्षित मेडिकल ऑफिसर्स और ग्रामीण चिकित्सा सहायकों की सहायता से अब तक हजारों की संख्या में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से प्रभावित व्यक्तियों की काउन्सलिंग की जा चुकी है। यहां यह उल्लेखनीय है कोविड-19 महामारी के समय जब बहुत से लोग मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे, तब विभाग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत टेलीकम्युनिकेशन सेवा के माध्यम से उनका मनोबल बढ़ाया गया एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी मुहैया कराई गईं। नई दिल्ली में 30 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

See also  टि्वटर अकाउंट के प्रतिबंध पर, कंगना ने जैक डॉर्सी को लिया आड़े हाथ कहा- तुम्हारा जीना दुश्वार कर दूंगी
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।