टीआरपी डेस्क। महाराष्ट्र के अमरावती में एक पावर प्लांट के विजिट के दौरान अचानक मधुमक्खियों के हमले से एक युवा उद्यमी की मौत हो गई। दरअसल छत्तीसगढ़ के कोरबा के उद्यमी नितेश अग्रवाल पॉवर प्लांट का दौरा कर रहे थे, इसी दौरान अचानक मधुमखियों ने हमला कर दिया। इस हमले में युवा उद्यमी नितेश अग्रवाल की मौत हो गयी, जबकि रायपुर निवासी एक अन्य व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद उन्हें अमरावती के एक अस्पताल में भर्ती किया गया। मिल रही जानकारी के अनुसार अमरावती में महाराष्ट्र बिजली बोर्ड के एक पावर प्लांट को खरीदने की प्रक्रिया में कोरबा के उद्यमी अवलोकन के लिए गए हुए थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।