रायपुर। सीएम भूपेश बघेल  (CM Bhupesh Baghel) ने केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) को पत्र लिखा है। उन्होंने किसान परिवारों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रदान की जाने वाली राशि की द्वितीय और तृतीय किश्त की राशि नहीं मिलने के कारण यह पत्र लिखा है। सीएम ने मंत्री से किसानों को तीन किश्तों में मिलने वाली 6 हजार की राशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया है।

सीएम (CM Bhupesh Baghel) ने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में दिनांक 05.10.2019 तक कुल 18,16,881 किसान परिवारों की प्रविष्टि की गई है। किन्तु अभी तक प्रथम किश्त कुल 13,77,437 किसान परिवार, द्वितीय किश्त 4,14,028 एवं तृतीय किश्त 23,859 किसान परिवारों को प्रदत्त की गई है।

संबंधित सभी विवरण जैसे आधार नंबर, बैंक खाता विवरण एवं अन्य संबंधित विवरण की जांच करने तथा जानकारी त्रुटिरहित पाये जाने के बाद ही किसान परिवारों के लिये प्रथम किश्त की राशि की स्वीकृति दी गई है तथा 13,77,437 परिवारों के बैंक खाता में राशि अंतरित भी हुआ है। जिनमें से 23859 किसानों को तृतीय किश्त की राशि प्राप्त हो गई है । शेष किसान परिवारों को द्वितीय एवं तृतीय किश्त की राशि स्वीकृत किये जाने की आवश्यकता है।

See also  Balrampur Opium Farming: छत्तीसगढ़ बना अफीम का गढ़? दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में जंगल किनारे मिली 5 एकड़ अफीम की खेती

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।