रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी पर एफआईआर और उनके पुत्र अमित जोगी की गिरफ्तारी मामले में वर्तमान सरकार पर लगाए गए तमाम आरोपों को सिरे से ख़ारिज कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर रवाना होने से पूर्व पत्रकारों से चर्चा में कहा कि अजीत जोगी और अमित जोगी पर जिन मामलों में जांच हो रही है या गिरफ्तारी हुई है, उसकी शिकायत भारतीय जनता पार्टी ने ही की थी। उनकी जाति की जांच बीजेपी ने की और शिकायत भारतीय जनता पार्टी की नेता समीरा पैकरा ने की हैं।

विधिसम्मत कार्रवाई हुई है

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा किया कराया तो भारतीय जनता पार्टी का है। अजीत जोगी ने कांग्रेस पार्टी को आदिवासी जाति का प्रमाण पत्र दिखाया, तो कांग्रेस पार्टी ने उन्हें विधायक और मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन उनका जाति प्रमाण पत्र ही गलत हो जाये तो उसमें क्या किया जा सकता है। जो विधिसम्मत कार्रवाई है वो हुई है उसमें हम क्या कर सकते है”।

स्वास्थ्य कभी भी कहीं भी खराब हो सकता है

वहीं जेल में अमित जोगी की तबियत बिगड़ने के मामले में मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्वास्थ्य के मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता, किसी का भी स्वास्थ्य कभी भी कहीं भी खराब हो सकता है। वन अधिकार पट्टा को लेकर हाईकोर्ट के फैसले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उस मामले में बहुत सारी बातें आई हैं। सुप्रीम कोर्ट में भी इस मामले में जिनके पास पट्टा नहीं है उन्हें बेदखल करने की बात सामने आई थी। बहुत सारी ताकते हैं जो नहीं चाहते कि आदिवासी को अधिकार मिले।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।