बीजिंग। कोरोना वायरस महामारी के बीच चीन के सबसे अमीर उद्योगपति जैक मा (Chinese billionaire Jack Ma) की परिसंपत्तियों में जोरदार इजाफा हुआ है। ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अलीबाबा के संस्थापक मा ( Jack Ma, alibaba ) इस साल भी चीन के सबसे अमीर उद्योगपति रहे।

मंगलवार को जारी एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि महामारी के दौरान ऑनलाइन शापिंग ( Onilne shopping during pandemic ) और अन्य सेवाओं की मांग बढ़ने से इंटरनेट से जुड़े उद्यमियों की संपत्ति में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट ( Hurun Research Institute Report ) की एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल Jack Ma की संपत्तियां 2019 की तुलना में 45 प्रतिशत बढ़कर 58.8 अरब डॉलर पर पहुंच गयीं। हुरुन दुनियाभर के विभिन्न देश के अरबपतियों की सूची तैयार करती है।

सर्वेक्षण के अनुसार लोकप्रिय वीचैट मैसेजिंग सेवा का परिचालन करने वाली टेन्सेंट के संस्थापक मा हुआतेंग 57.4 अरब डॉलर की संपत्तियों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। पिछले साल की तुलना में उनकी परिसंपत्तियों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

See also  छत्तीसगढ़ को मिल रही पर्याप्त बिजली- आरके सिंह

बोतलबंद पानी ब्रांड नोंगफू स्प्रिंग के चेयरमैन झोंग शानशान 53.7 अरब डॉलर की संपत्तियों के साथ सूची में तीसरे स्थान पर हैं। हुरुन के संस्थापक रुपर्ट हुग्वेर्फ ने कहा कि शेयर कीमतों में बढ़ोतरी से पिछले साल की तुलना में इस वर्ष प्रत्येक सप्ताह औसतन पांच ऐसे चीनी उद्योगपति सामने आए जिनकी परिसंपत्तियां कम से कम एक अरब डॉलर हैं।

यह भी देखें

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।