कृत्रिम पैरों से छत्तीसगढ़ के चित्रसेन ने फतह की यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस... लहराया तिरंगा

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के युवा चित्रसेन साहू ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर देश की आन-बान और शान तिरंगा लहराया है। चित्रसेन ने 23 अगस्त को सुबह 10:54 बजे (मास्को के समय के मुताबिक) (1.24pm भारतीय समय के अनुसार) माउंट एलब्रुस पर भारतीय तिरंगा लहराया।

इसी के साथ ही उन्‍होंने तीन महाद्वीप के उच्च शिखर पर पहुंचने का गौरव हासिल किया। जानकारी के मुताबिक रुस में स्थित है माउंट एलब्रुस पर्वत जिसकी ऊंचाई 5642 मीटर (18510 फीट) है। चित्रसेन इस पर्वत को फतह करने वाले देश के प्रथम डबल अम्पुटी पर्वतारोही (दोनों पैर कृत्रिम) बनेे। उन्‍होंने पर्वत से मिशन इंक्लूसन और प्लास्टिक फ्री का संदेश दिया।

बता दें कि चित्रसेन साहू छत्‍तीसगढ़ के ब्लेड रनर, ‘हाफ ह्यूमन रोबो’ के नाम से जाने जाते हैं। वे मूलतः बालोद छत्तीसगढ के निवासी हैं। चित्रसेन साहू जी मिशन इंक्लूसन अपने पैरों पर खड़े हैं मिशन के तहत यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी एलब्रुस का फतह करने में सफलता पाई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।