ICSE ISC Result 2021

टीआरपी डेस्क। काउंसिल फॉर आईसीएसई और आईएससी (CISCE) ICSE, ISC बोर्ड के परिणाम शनिवार, 24 जुलाई को दोपहर 3 बजे घोषित किए जाएंगे। गौरतलब है कि ICSE, ISC board में इस साल 3 लाख छात्रों ने परीक्षा दिया था और ICSE, ISC परिणाम की ये सभी छात्र प्रतीक्षा कर रहे हैं। ICSE, ISC board results 2021 आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़े: Big News : 10वीं बोर्ड के लिए CGBSE ने जारी किया सभी विषयों का असाइनमेंट…

ICSE, ISC board ने परीक्षार्थियों का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार किया है। प्रोजेक्ट वर्क और लैब वर्क के लिए आंतरिक मूल्यांकन अंक यथावत माने जाएंगे। परीक्षा देने वालों को इस बारे में निश्चिंत रहना चाहिए कि क्योंकि CISCE देश के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार 31 जुलाई, 2021 से पहले ICSE, ISC परिणाम 2021 जारी करेगा।

यह भी पढ़े: CBSE 10th result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस सप्ताह जारी नहीं करेगा 10वीं का रिजल्ट

See also  BREAKING NEWS : जारी हुआ ICSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, इन विद्यार्थियों ने किया टॉप, इस तरह चेक करें रिजल्ट

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें
  • रिजल्ट 2021′ के आइकॉन पर क्लिक करें।
  • ID नंबर, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड सहित सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • सभी सही जानकारी दर्ज करते ही परीक्षार्थीा का रिजल्ट सामने आ जाएगा।
  • परीक्षार्थी यहां से अपना रिजल्ट डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट का आदेश: 31 जुलाई तक सभी बोर्ड मूल्यांकन नीति के आधार पर जारी करें परिणाम

गौरतलब है कि देश को कोरोना महामारी की दूसरी लहर के काण आईसीएसई और आईएससी परिषद ने सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया था और आंतरिक मूल्यांकन पद्धति पर अब रिजल्ट तैयार किया है। जून में ही परिषद ने घोषणा कर दी थी कि छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अंक दिए जाएंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।