बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

'दावा जुलाई के अंत तक 30 करोड़ भारतीयों का होगा टीकाकरण... हकीकत सिर्फ 4 करोड़'

'दावा जुलाई के अंत तक 30 करोड़ भारतीयों का होगा टीकाकरण... हकीकत सिर्फ 4 करोड़'
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने देश में जारी कोविड टीकाकरण (Covid Vaccination) की रफ्तार पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) पर निशाना साधते हुए कहा है कि हमें वैक्सीन चाहिए, घड़ियाली आंसू नहीं।

साथ ही रमेश ने टीकाकरण पर केंद्र सरकार के दावों और हकीकत का फर्क बताया है। उन्होंने लिखा है, "केंद्र सरकार ने 21 जनवरी 2021 को दावा किया था कि मोदी सरकार जुलाई के अंत तक 30 करोड़ भारतीयों का पूर्ण रूपेण टीकाकरण कर देगी लेकिन हकीकत यह है कि 22 मई, 2021 तक मात्र 4.1 करोड़ भारतीयों को ही टीके की दोनों खुराक मिल सकी है।"

उन्होंने आगे लिखा है, "केंद्र सरकार ने 21 मई को दावा किया था कि 2021 के अंत तक भारत में सभी वयस्कों का टीकाकरण कर दिया जाएगा लेकिन हकीकत यह है कि 21 मई को ही देशभर में एक दिन में मात्र 14 लाख लोगों को टीके लगाए जा सके। हमें टीका चाहिए, घड़ियाली आंसू नहीं।"

 

https://twitter.com/Jairam_Ramesh/status/1395969372909309955?s=20

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन