रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज केरल दौरे पर रवाना हुए। रवानगी से पहले एयरपोर्ट पर चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि कांग्रेस इंचार्ज सेक्रेटरी वेणु गोपाल के यहां पारिवारिक कार्यक्रम में जाना हो रहा है।

वहीं कृषि संशोधन विधेयक पर राज्यपाल के हस्ताक्षर न होने पर कहा कि अभी तक तो केवल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। मैं समझता हूं कि हमें उम्मीद रखनी चाहिए कि हस्ताक्षर होंगे।

कैबिनेट बैठक को लेकर कहा कि बहुत सारे विषय है। विधानसभा सत्र और उसकी तैयारी के संबंध में चर्चा होगी। धान खरीदी की व्यवस्था के संदर्भ में कैबिनेट बैठक में चर्चा की जाएगी। 1 दिसंबर से धान खरीदी होने वाली है और कोरोना जिस प्रकार से पूरे देश में बढ़ रहा है, उस पर भी चर्चा होगी, वैसे तैयारी तो लगातार चल रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सुरक्षा की व्यवस्था शासन की ओर से की जा रही है, लेकिन आम जनता से भी यही अपील है कि जो उसके प्रोटोकॉल है उसका पालन करें।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।