रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी 15 नवंबर से होने वाली धान खरीदी से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने लिखा है कि  2500 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तय करना अगर केंद्र

के लिए संभव न हो तो राज्य सरकार को इस मूल्य पर खरीदी के लिए केंद्र सरकार से सहमति दी जाए।

अरवा और उसना चावल को केंद्रीय पुल में मान्य करने का अनुरोध

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में अतिरिक्त उत्पादन वाले अरवा और उसना चावल को केंद्रीय

पुल में मान्य करने का भी अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मेरे द्वारा केंद्रीय खाद्य मंत्री को 30-9-2019

को भी पत्र लिखा गया था। जिसमें सरप्लस 32 एलएमपी चावल उपार्जन किए जाने का अनुरोध किया गया है।

 

मुख्यमंत्री ने पत्र में यह जानकारी भी दी है कि छत्तीसगढ़ द्वारा पूर्व वर्षों में प्रत्येक खरीफ सीजन में सेंट्रल पुल में

See also  Transfer News : 30 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर, आदेश जारी…

एफसीआई को सरप्लस चावल सेंट्रल पूल में अंतिरित किया जाता रहा है। इससे एक जहां प्रदेश के सभी क्षेत्रों में

विशेषकर दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले किसानों से धान का समर्थन मूल्य पर उपार्जन संभव हो सका है। वहीं दूसरी

उपार्जित धान का कस्टम मिलिंग के माध्यम से निराकरण कर चावल एफसीआई द्वारा उपार्जन किए जाने से

एनएफएसए के लिए आवश्यक चावल की पूर्ति में राज्य की महत्वपूर्ण सहभागिता रही है।

 

उन्होंने कुछ अन्य बिंदुओं की ओर भी प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षित किया है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि आपसे

मुलाकात के लिए 23 और 24 अक्टूबर को आपके कार्यालय की ओर से कहा गया था। लेकिन आपकी अन्य व्यस्तताओं

के कारण आपसे मिलने का अवसर नहीं मिला।

 

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  हाथरस के बाद अब यूपी सहारनपुर में किशोरी के साथ Gang Rape

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।