रायपुर। पाटन क्षेत्र के गांव गोडपेंड्री के एक गरीब परिवार की बेटी खुशबू कुर्रे MBBS की पढ़ाई करेगी। नीट परीक्षा में सफलता की खबर मिलने पर खुशबू से आज स्वयं टेलीफोन लगाकर बात की और उन्हें MBBS की पढ़ाई के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के

मुख्यमंत्री ने खुशबू को पढ़ाई के लिए लेपटॉप और 50 हजार रूपए की सहायता राशि मंजूर करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री की इस संवेदनशील पहल के लिए खुशबू और उनके परिवार ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल को एक समाचार पत्र में छपी खबर से छात्रा खुशबू कुर्रे के कठिन संघर्ष और नीट परीक्षा में सफलता के बारे में जानकारी मिली। खुशबू ने परिवार की कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए अपनी पढ़ाई जारी रखी और इस वर्ष दूसरे प्रयास में नीट परीक्षा क्वालिफाई की।

खुशबू को नीट परीक्षा में 1822 की रैंक मिली है। वे राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई करेंगी। खुशबू के पिता मेकेनिक का काम करते हैं। श्री बघेल ने खुशबू की लगन की सराहना करते हुए उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए एक लेपटॉप और 50 हजार रूपए की सहायता राशि मंजूर की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।