गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

गौठान दिवस पर कलाकारों के साथ जमकर थिरके सीएम भूपेश बघेल, देखें तस्वीरें

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की भूपेश बघेल सरकार ने गोवर्धन पूजा को  त्योहार गौठान दिवस

(Gothan Divas) के रूप में मनाया। सीएम हाउस में इस उत्सव का आयोजन किया गया। गौठान में

सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने गोवर्धन पूजा की और प्रदेश की खुशहाली

की मनोकामना मांगी।

 

 

कलाकारों के साथ जमकर थिरके सीएम भूपेश बघेल

गोवर्धन पूजा को गोठान दिवस के रूप में मनाने का फैसला छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया है। उत्सव के दौरान

सीएम हाउस में रम्परागत राउत नाचा, सुआ नृत्य, गम्मत जैसे अन्य विधाओं का प्रदर्शन किया गया।

सीएम बघेल ने भी कलाकारों का साथ दिया और पारंपिक लोकनृत्य किया।

 

मुख्यमंत्री ने गायों को खिचड़ी खिलाई

सीएम हाउस में बनाए गए पूजा स्थल को ग्रामीण क्षेत्रों के घरों में गाय की सार के रूप में सजाया गया था। सार की छत में छिंद की पत्तियों से छाया की गई थी और सार को गोबर से लीप के सुंदर रंगोली बनाई गई थी। मुख्यमंत्री ने यहां सार में गायों को खिचड़ी खिलाई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति के अनुरूप राउत और केवट समाज सहित अन्य समाजों के प्रतिनिधियों ने दिवारी और गोवर्धन पूजा की रस्म अदा की।

 

 

इस दौरान सीएम बघेल ने कहा कि आज के दिन जैसे ही साल के 356 दिन गायों के लिए छाया, पानी और चारे की व्यवस्था की जाएगी। गोवर्धन तिहार- गौठान दिवस पर मुख्यमंत्री निवास पर राउत नाचा का भी आयोजन किया गया, जहां प्रदेश भर से आए कलाकारों ने अपनी अलग-अलग कला की प्रस्तुति दी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन