महिला दिवस पर सीएम भूपेश बघेल का स्पेशल गिफ्ट,सरकार फ्री में बांटेगी रोड सेफ्टी क्रिकेट मैच के पास
Image Source : Google

रायपुर। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम में खेली जा रही है रोड सेफ्टी क्रिकेट वर्ल्ड सीरीज में महिला दिवस के दिन महिलाओं को फ्री में एंट्री मिलेगी। इसकी घोषणा शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की। जिला प्रशासन को महिलाओं के लिए खास बंदोबस्त करने के निर्देश दिए हैं।

रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज में महिला दिवस के दिन महिलाओं को फ्री में एंट्री देने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को 8 मार्च को रोड सेफ्टी क्रिकेट वर्ल्ड सीरीज के आयोजित मैच का पास निःशुल्क मिलेगा। जिला प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।


चौराहों से नि:शुल्क बसों का भी इंतेजाम

रायपुर के प्रमुख चौराहों से नि:शुल्क बसों का भी इंतेजाम किया जा सकता है जो कि महिलाओं को स्टेडियम तक लेकर जाएंगी। बता दें कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 5 मार्च से 21 मार्च तक रोड सेफ्टी क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड सीरीज का आयोजन किया जा रहा है।

इस वर्ल्ड सीरीज में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, इंग्लैण्ड, साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज कुल छः देशों की लीजेंड्स टीम भाग ले रही है। इस वर्ल्ड सीरीज में 17 मार्च को पहला और 19 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल तथा 21 मार्च को फाइनल मैच होगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।