बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

अपहृत जवान राकेश्वर सिंह से सीएम भूपेश ने की मुलाकात, कहा- हमने उसके परिवार के भरोसे को कायम रखा

अपहृत जवान राकेश्वर सिंह से सीएम भूपेश ने की मुलाकात, कहा- हमने उसके परिवार के भरोसे को कायम रखा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। नक्सलियों द्वारा अपहरण के बाद छोड़े गए जवान राकेश्वर सिंह मनहास से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मुलाकत की, मुख्यमंत्री ने इस दौरान जवान और मध्यस्थों से चर्चा की और शॉल श्रीफल भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया। उन्होंने जवान की रिहाई में शामिल समाजसेवी और पत्रकारों से भी मुलाकात की, इस दौरान गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी मौजूद रहे।

राकेश्वर सिंह मनहास और मध्यस्थता करने वाली टीम से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सामाजिक संगठन के लोगों और पत्रकारों ने जो भूमिका निभाई यह अद्वितीय था। इसके पहले भी कई मध्यस्थता हुई, लेकिन यह घटना ऐसी थी जिसमें शर्त नहीं थी, इस प्रयास की जितनी भी सराहना की जाए कम है। देश भर के लोगों की नजर इस घटना पर थी, कि कैसे जवान छुड़ाया जाएगा, सभी साथियों ने संयम, धैर्य के साथ काम किया।

जवान की मां को दिया था वचन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि उन्होंने राकेश्वर सिंह मनहास की मां को वचन दिया था कि राकेश्वर को कुछ नहीं होगा, हमने उनके परिवार के भरोसे को बनाए रखा. बस्तर में शांति और अमन चैन का वातावरण बने, इस रास्ते पर हम चलेंगे।

गौरतलब है कि बीजापुर जिले में मुठभेड़ के बाद नक्सलियों ने जवान को अगवा कर लिया था। मामला संज्ञान में आने के बाद मध्यस्थ की भूमिका में गए समाजसेवी और पत्रकारों ने जवान को सुरक्षित रिहा कराया, इस मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हुए थे।

https://twitter.com/theruralpress/status/1381528648612597763?s=20

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन