दिवाली से ठीक 8 दिन पहले सीएम भूपेश डालेंगे किसानों के खाते में 1800 करोड़
FILE PHOTO

विशेष संवादाता, रायपुर
मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात में व्यस्त होने और दीवाली त्यौहार से पूर्व प्रदेश के किसानो की सुविधा के लिए पहले से तैयार हैं। अन्नदाताओं की दीपावली खुशहाल रहे इसके लिए सीएम भूपेश बघेल त्यौहार से 8 दिन पहले सभी के खतों में न्याय योजना की राशि जमा कर देंगे। राज्य के किसानों, ग्रामीणों और मजदूरों के खाते में न्याय योजना की राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत करीब 1800 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा।

इस साल 24 अक्टूबर को दीपावली है। इससे पहले सीएम भूपेश बघेल 17 अक्टूबर को किसानों, ग्रामीणों और कृषि मजदूरों को न्याय योजना की राशि का भुगतान करेंगे। 15 अक्टूबर को सीएम भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे, इसलिए 17 अक्टूबर का समय तय किया गया है, जिससे किसान, ग्रामीण और मजदूर त्योहार के लिए खरीददारी कर सकें।

See also  कोरोना मरीजों को जरूरत से ज्यादा स्टेरॉयड देना ब्लैक फंगस का कारण ? जानिए एक्सपर्ट की राय

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।