गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

कोरोना वायरस को लेकर सीएम बघेल लेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंस, सभी जिले व संभाग के शीर्ष अफसर होंगे शामिल

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। कोरोना वायरस के रोकथाम के मद्दनेजर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को शाम 4 बजे प्रदेश व जिले के सभी बड़े अफसरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जरिए चर्चा करेंगे। इसमें सभी जिलों और संभाग के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी जिलों के कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी मौजूद रहेंगे। उस दौरान कोरोना के मद्देनजर जिले में व्यवस्था, कालाबाज़ारी पर रोक, जरूरी सामानों की आपूर्ति, इमरजेंसी सेवाओं की बहाली और पूर्णतः आवाजाही पर रोक के साथ-साथ संदिग्धों के आइसोलेशन, आइसोलेशन हॉस्पिटल में बेड की व्यवस्था सहित आपात स्थिति में निपटने की तैयारी जैसे जरूरी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। आपको बता दें शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने व्यापारी से अपील की थी कि वो कालाबाज़ारी जैसे कृत्य न करें। मुख्यमंत्री ने इसके अलावा शुक्रवार को खाद्य एवं आपूर्ति संबंधी बैठक ली थी और जरूरी सामानों की निर्बाध आपूर्ति को लेकर दिशा निर्देश दिए थे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन