दिल्ली से बैरंग लौटे सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, सोनिया-राहुल से नहीं हो सकी मुलाकात

 टीआरपी डेस्क। पंजाब (Punjab) में कांग्रेस के अंदरखाने मचा घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) पार्टी आलाकमान सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से बिना मिले ही वापस पंजाब वापस लौट गए।

सिद्दू से बातचीत करेगी कमेटी

इस मामले में राहुल गांधी से मिलने के बाद पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू को जल्द दिल्ली बुलाया जायेगा। इस मामले को देख रही कमेटी सिद्धू से भी बात करेगी। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सभी मामलों को साफ करेंगे। हरीश रावत ने ये भी कहा कि सोनिया गांधी इस मामले का समाधान निकाल लेंगी।

कैप्टन की नाराजगी या आलाकमान की अनदेखी? 

इस अपडेट से पहले कैप्टन के आलाकमान से बिना मिले पंजाब लौटने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मसलन इसे कैप्टन की नाराजगी माना जाए या फिर आलाकमान की अनदेखी? क्या आलाकमान के पास कैप्टन से मिलने का समय नहीं है या अभी कैप्टन को दिल्ली दरबार में दोबारा हाजिरी के लिए आना होगा।

See also  राहुल गांधी ने हाऊसिंग कमेटी को लिखा पत्र, पुराने बंगले में वापस शिफ्ट होने से किया इंकार
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।