सीएम ने रमा उईके को सौंपा सहायक अनुसंधान अधिकारी पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र

टीआरपी डेस्क। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के दिवंगत अधिकारी चंद्रकांत उईके की धर्मपत्नी रमा उईके को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास विभाग में सहायक अनुसंधान अधिकारी के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति पत्र सौंपा।

नियुक्ति पत्र मिलने पर रमा उईके ने मुख्यमंत्री सहित अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, छत्तीसगढ़ आई.ए.एस. एसोसिएशन और सर्व आदिवासी समाज का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शासन एवं समाज की सेवा का अवसर देने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि मंत्रीमंडल की बैठक में हाल में ही आयोजित बैठक में उइके को सहायक अनुसंधान अधिकारी के पद पर नियुक्ति देने का निर्णय लिया गया था। रमा उईके को सहायक अनुसंधान अधिकारी के पद पर नियुक्ति प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ आई.ए.एस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।