CM केजरीवाल
CM केजरीवाल ने की वैक्सीन का फॉर्मूला सार्वजनिक करने की मांग

टीआरपी डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तीन लाख से ज्यादा लोगों को रोज वैक्सीन देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वैक्सीन बनाने का फार्मूला सार्वजनिक हो और सभी कंपनी को मिले। उन्होंने मंगलवार को डिजिटिल प्रेस ब्रिफ्रिंग में कहा कि भारत सरकार दूसरी कंपनी को भी वैक्सीन बनाने का आदेश दे। दिल्ली वैक्सीन की कमी से जूझ रही है।

कोरोना के मामले अब कम होने लगे

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामले अब कम होने लगे हैं। आप लोगों के सहयोग से लॉकडाउन भी सफल रहा। कल ही जीटीबी अस्पताल के सामने 500 आईसीयू का अस्पताल शुरू हुआ है। अब दिल्ली में आईसीयू और ऑक्सीजन बेड्स की कमी नहीं है।

3 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण शुरू करेंगे

उन्होंने कहा कि अभी रोजाना 1.25 लाख लोगों को वैक्सीन लगा रहे हैं। जल्द ही रोजाना 3 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण शुरू करेंगे। हमारा लक्ष्य अगले 3 महीने के अंदर दिल्ली के सभी लोगों का टीकाकरण करना है। लेकिन हम टीके की कमी का सामना कर रहे हैं।

See also  1 हजार 11 रुपए में खरीद रहे 450 की फुटबाल, कैसे आगे बढेगा छत्तीसगढ़ महतारी का लाल

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि अभी सिर्फ 2 कंपनियां ही टीके का उत्पादन कर रही हैं। वे एक महीने में केवल 6-7 करोड़ वैक्सीन का उत्पादन कर रहे हैं। इस तरह, हर किसी को टीका लगाने के लिए 2 वर्ष से अधिक का समय लगेगा। तब तक कई लहरें आ चुकी होंगी। युद्धस्तर पर वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाना होगा।

जब तक हर भारतीय को वैक्सीन नहीं लग जाती तबतक यह जंग नहीं जीती जा सकती। मैं आज एक सुझाव देना चाहता हूं कि वैक्सीन बनाने का काम केवल दो कंपनियां न करें, कई कंपनियों को वैक्सीन बनाने में लगाया जाए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।