कोरोना से लेकर इकनॉमी तक…नरेंद्र मोदी को ही मार्गदर्शक मानते हैं CM योगी, लेकिन UP BJP के FB और Twitter बैनर से क्यों गायब हैं PM

टीआरपी डेस्क। अपनी हार्डकोर हिंदुत्व की छवि के लिए मशहूर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक तरफ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना मार्गदर्शक मानते हैं। कोरोना संकट से लेकर अर्थव्यवस्था तक बड़े और कड़े मसलों पर वह कई बार कह भी चुके हैं कि देश पीएम मोदी के नेतृत्व में सही दिशा में अग्रसर हो रहा है। पर उन्हीं के शासन वाले राज्य यूपी में BJP के सोशल प्लैटफॉर्म्स पर लगे कुछ बैनर और पोस्टर्स कुछ अलग ही कहानी बयां कर रहे हैं।

Facebook और Twitter, दोनों ही जगह BJP यूपी के सोशल हैंडल्स पर जो बैनर लगा है, उसमें पीएम की तस्वीर नहीं है। हैं तो सिर्फ- सीएम योगी, बीजेपी यूपी चीफ स्वतंत्र देव सिंह और सूबे के दोनों डिप्टी सीएम (केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा) की तस्वीरें शामिल हैं।

यहां शामिल हैं पीएम मोदी की तस्वीर

जबकि अन्य भाजपा शासित सूबों के टि्वटर हैंडल्स पर जो बैनर फोटो हैं, उनमें वहां के सीएम के साथ पीएम मोदी का फोटो भी है। ऐसे राज्यों में मध्य प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा आदि हैं। गोवा के टि्वटर हैंडल पर जो फोटो है, उसमें तो सिर्फ मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फोटो है।

See also  BREAKING: भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कल, पीएम मोदी की मौजूदगी में मध्य प्रदेश और राजस्थान के उम्मीदवारों की पहली सूची पर चर्चा

UP BJP, Narendra Modi, Yogi Adityanath, National News

UP BJP, Narendra Modi, Yogi Adityanath, National News

पत्रकार रोहिणी सिंह ने इस पोस्टर को साझा करते हुए लिखा, “नोएडा का मीडिया जल्द ही समझाने लगेगा कि योगी ने मोदी को फोन पर कहा था कि पीएम की तस्वीर इस पोस्टर से हटा दी गई है!” पत्रकार के ट्वीट पर अन्य लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। @NareshK70947210 ने कहा, “वोट मोदी के नाम पर ही मिलता है और मिलेगा भी। देश में इस समय मोदी की टक्कर का कोई नेता नहीं है।”

UP BJP, Narendra Modi, Yogi Adityanath, National News

@ArijeetAnand के हैंडल से कहा गया, “यह एक ट्रिक है। अगर आप लोगों को मना नहीं सकते, तो उन्हें भ्रमित कर दें। यूपी में क्या हेडलाइन प्रबंधन चल रहा है? वो हनुमान (योगी) हैं, प्रभु राम (मोदी) के!” @gahlotjogi बोले- यह पूरी तरह से सुनियोजित है। गंगा के किनारे बहती और दफ्न लाशों की जिम्मेदारी मोदी नहीं लेना चाहते हैं। आखिरकार वह मां गंगा के पुत्र जो हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।