सुकमा। Cobra battalion soldier shot himself नक्सल ऑपरेशन पर निकले कोबरा बटालियन के जवान ने गोली मारकर कर आत्महत्या कर ली है। खबर है कि जवान ने अपने सर्विस गन से गले के पास गोली मार ली, जिसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक जवान का नाम हरजीत सिंह है वह लुधियाना का रहने वाला था।

जानकारी के मुताबिक सुकमा के तेमलवाड़ा कैंप से कोबरा की 206वीं बटालियन कोयलमेटा पहाड़ी पर नक्सल आपरेशन पर निकली हुई थी। नक्सलियों की मौजूदगी की खबर के बाद पहुंची कोबरा बटालियन वहां एंबुस लगाने की प्लानिंग में थे। इस दौरान हरजीत सिंह ने खुद को गोली मार ली।फिलहाल जवान की मौत दुर्घटना है या आत्म हत्या, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।