चक्रवात टाक्टे
छत्तीसगढ़ में चक्रवात टाक्टे के साथ यहां से आ रही ठंडी हवाएं

रायपुर। चक्रवाती तूफान टाक्टे और बंगाल से आ रही नम हवाओं के प्रभाव से राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाने व बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि चक्रवाती तूफान टाक्टे का ज्यादा प्रभाव बस्तर संभाग में नारायणपुर,कोंडागांव क्षेत्र में ही पड़ेगा। प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र में तो बादल छाने व ठंडी हवाओं के साथ छीटें पड़ सकते हैं। मंगलवार सुबह से ही इसका प्रभाव प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। हालांकि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

बंगाल से आ रही नम हवाओं के प्रभाव से राजधानी रायपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी बादल छाने व हल्की बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। लेकिन इससे अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा का कहना है कि मौसम अब सामान्य होने लगा है। अधिकतम तापमान बढ़ने की वजह से ही गर्मी बढ़ने लगी है।

See also  प्रोफेसर अरुण दिवाकर बने अटलबिहारी वाजपेयी ​यूनिवर्सिटी बिलासपुर के कुलपति

अब बढ़ने लगी गर्मी

मौसम सामान्य होते ही अब अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी व उमस भी बढ़ने लगी है। राजधानी रायपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में दोपहर को तेज धूप रही। हालांकि दोपहर बाद शाम को मौसम में थोड़ा बदलाव हुआ और कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल भी छा गए। लेकिन इससे उमस और बढ़ गई।

बीते दो दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी ही हो रही है। मौसम विभाग ने तो संभावना जताई है कि 23 मई के बाद से अधिकतम तापमान और बढ़ेगा जिससे गर्मी व उमस में बढ़ोतरी होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।