रायपुर। कोरोना संक्रमण के बीच अब छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा (College Reopen) की शुरुआत होने जा रही है। प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज में एक नवंबर से ऑनलाइन क्लासेज ( chhattisgarh college reopen ) शुरू होंगे। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं।

22 अक्टूबर तक सौ फीसदी हो प्रवेश

एडमिशन (College Reopen) की तय तारीख 22 अक्टूबर तक सौ फीसदी प्रवेश की व्यवस्था करने को कहा गया है।उच्च शिक्षा विभाग के सचिव धनंजय देवांगन ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी यूनिवर्सिटी के कुलपतियों और कॉलेज प्राचार्यों से एडमिशन, क्लासेज, एग्जाम और पाठ्यक्रमों को लेकर चर्चा की। उन्होंने साफतौर पर कहा कि समय पर परीक्षा परिणाम जारी किए जाएं और शिक्षा की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।

अक्टूबर के अंत तक जारी होंगे परीक्षा परिणाम

सचिव देवांगन ने कहा कि समय पर पाठ्यक्रम पूरा हो, इसके लिए स्नातक स्तर पर पाठ्यक्रम को कम किया जाएगा। इसको लेकर समिति गठित की गई है। उसके सुझाव मिलने पर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इस दौरान उन्हें बताया गया कि मूल्यांकन का कार्य जारी है। सभी परीक्षाओं का परिणाम अक्टूबर के अंत तक घोषित कर दिया जाएगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।