बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

सर्दियों से पहले चीन से तनाव कम करने की कोशिश, 12 अक्टूबर को फिर होगी कमांडर लेवल मीटिंग

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेशनल डेस्क। भारत-चीन सीमा पर दोनों की तनाव लगातार जारी है। दोनों ही देशों की सेनाएं एक दूसरे के सामने डटी हुई हैं। दोनों देशो के बढ़ते तनाव के बीच अपनी सैन्य तैयारियों को चाक-चौबंद करने में लगे हैं वहीं दोनों पड़ौसी देशों के बीच कमांडर लेवल की एक मीटिंग प्रस्तावित है।

सूत्रों के मुताबित पूर्वी लद्दाख सेक्टर में 12 अक्टूबर को कोर कमांडर-स्तरीय वार्ता आयोजित होगी। इसमें दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य कमांडर भाग लेंगे। भारत की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल हरिन्दर सिंह इस मीटिंग में भाग लेंगे। वह पहले भी उच्च स्तर छह मीटिंग्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

आपको बता दे अब तक दोनों पक्षों ने कोर कमांडर-स्तरीय वार्ता के छह दौर आयोजित किए हैं। इससे पहले जब छठवें दौर की बातचीत हुई थी तो भारत ने कूटनितिक चाल चलते हुए इस वार्ता में एक एमईए के अधिकारी को शामिल किया था ताकि चीन अपनी बात से मुकर न सके।

16000 फुट की ऊंचाई पर तैनात है सेना

उल्लेखनीय है कि भारत और चीन के बीच कई मुद्दों पर तनाव चल रहा है। इन्हीं में से एक है चीन द्वारा यह कहना कि वह भारत के केन्द्रशासित प्रदेश के रूप में लद्दाख को मान्यता नहीं देता तथा वहां पर भारत को सैन्य गतिविधियों के संचालन का अधिकार नहीं है। भारत चाहता है कि दोनों क्षेत्रों की सेनाएं समान दूरी पर LAC से पीछे हटें जबकि चीन अपने अधिकार को बनाए रखना चाहता है। ऐसे में दोनों देशों के बीच बातचीत के जरिए तनाव कम करने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों ही देशों ने 16,000 फीट की ऊंचाई पर अपनी सेना तैनात की हुई है।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन