तालिबान से RSS की तुलना करना जावेद अख्तर को पड़ा भारी... भाजपा विधायक ने कहा जबतक माफी नहीं तब तक फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं

टीआरपी डेस्क। अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज हुए संगठन तालिबान की तुलना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद से करना जावेद अख्तर को भारी पड़ रहा है। भाजपा कार्यकर्ता मुंबई में स्थित उनके घर के सामने लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

इधर, भाजपा विधायक राम कदम ने कहा है कि जावेद अख्तर की किसी भी फिल्म की भारत में तब तक स्क्रीनिंग नहीं होने देंगे। जब तक कि वह हाथ जोड़कर माफी नहीं मांग लेते। कदम ने कहा कि अख्तर का बयान न सिर्फ शर्मनाक है, बल्कि संघ और विश्व हिन्दू परिषद के करोड़ों समर्थकों और उस विचारधारा को मानने वाले करोड़ों लोगों के लिए पीड़ादायक और अपमानजनक है।

जावेद अख्तर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि RSS का समर्थन करने वाले लोगों की मानसिकता भी तालिबान जैसी है। जो लोग RSS का समर्थन करते हैं, उन्हें खुद की जांच करानी चाहिए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।