बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

कांग्रेस ने गुजरात निकाय चुनाव के लिए ताम्रध्वज साहू को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। कांग्रेस ने गुजरात में आगामी निकाय चुनाव में चुनाव प्रचार एवं समन्वय का काम देखने के लिए ताम्रध्वज साहू को रविवार को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया। गुजरात के छह नगर निगमों के चुनाव 21 फरवरी को होंगे जबकि 81 नगर पालिकाओं, 31 जिला पंचायतों और 231 तालुका पंचायतों के लिए 28 फरवरी को मतदान होगा।

कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुजरात निकाय चुनाव में प्रचार और समन्वय को देखने के लिए तत्काल प्रभाव से ताम्रध्वज साहू को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।’’ बयान के मुताबिक साहू अपनी जिम्मेदारी गुजरात के एआईसीसी प्रभारी राजीव सातव के परामर्श एवं समन्वय से निभाएंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक छह नगर निगमों के लिए मतों की गिनती 23 फरवरी को होगी जबकि 81 नगर पालिकाओं, 31 जिला पंचायतों एवं 231 तालुका पंचायतों के लिए मतों की गिनती दो मार्च को होगी।

उल्लेखनीय है कि गुजरात के जिन छह नगर निगमों के लिए चुनाव होने हैं उनमें अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर और भावनगर शामिल हैं। इन निकायों के लिए पिछले साल अक्टूबर-नवम्बर में ही चुनाव होने थे लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से प्रक्रिया टाल दी गई थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…
Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन