मुंगेली। मुंगेली जिले के एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले की एक कांग्रेस नेत्री के पुत्र को तीन पुलिसवाले के साथ मिलकर शराब तस्करी करते गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो कांस्टेबल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में एसडीओपी लोरमी व खुड़िया प्रभारी चिंतामणि मालाकार ने अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र के बीहड़ ग्राम औरापानी रास्ते मे मौहाभांचा के समीप रात 10 बजे नाकेबंदी की गई। कुछ ही देर में बोलेरो क्रमांक सीजी 28 जे 3073 को रोककर पड़ताल की गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब मिला।

कांग्रेस नेत्री मायारानी सिंह के पुत्र राहुल सिंह साथ ही मुंगेली जिले के ही यातायात में ड्यूटीरत पवन गन्धर्व से पूछताछ की गई। इस वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। चालक राजेंद्र साहू को भी हिरासत में ले लिया गया है। वहीं मुंगेली जिले के ही फास्टरपुर थाना में पदस्थ कांस्टेबल लोकेश सिंह राजपूत व राजेंद्र यादव फरार हो गए।

See also  PM मातृ वंदन योजना में घोटाला करने वालों की जारी है खोजबीन : ID हैक कर 60 लाख निकाले, 1400 फर्जी हितग्राही भी दर्ज, जांच में कर्मचारी भी घेरे में

खुड़िया पुलिस द्वारा जप्त शराब में 6 पेटी रॉयल स्टेज, 1 पेटी गोआ (50 पाव) कुल 52 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त की गई। इस मामले में खुड़िया पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा 188,34(1) का 2 व 59 क के तहत अजमानतीय धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है।

डीजीपी ने सीमावर्ती राज्यों से शराब तस्करी रोकने सख्त निर्देश दिए थे

बता दें कि प्रदेश में शराब नहीं मिलने से जिले में सीमावर्ती राज्य मध्यप्रदेश से शराब तस्करी की जा रही थी। इस पर पुलिस की पैनी नजर है। अवैध शराब तस्करी को रोकने के लिए डीजीपी डीएम अवस्थी ने सभी एसपी को सख्त निर्देश दिए थे। इसके बावजूद जिले में कांग्रेस नेत्री के पुत्र व खुद पुलिस कांस्टेबल द्वारा बेखौफ मध्यप्रदेश से शराब लाए जाने की जमकर चर्चा हो रही है।

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी डीजीपी श्री अवस्थी ने अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने सभी पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी कर निर्देश दिए थे। अवैध शराब की तस्करी होने पर संबंधित थाना प्रभारी की जिम्मेदारी तय करते हुए निलंबन के आदेश जारी किए गए थे।

See also  Chhattisgarh News: कटघोरा-उरगा NH के बीच फंसी जमीन की रजिस्ट्री, मंत्री ने कलेक्टर को लिखा खत, क्या भूमालिकों को मिलेगी राहत?

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।