टीआरपी डेस्क। भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों और तीसरी लहर की आशंका के बीच कांग्रेस ने बिगड़े हालात के लिए केंद्र पर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी ने केंद्र सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है। कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सर्वदलीय बैठक आयोजित करने की मांग की है। साथ ही स्टैंडिंग कमेटी से भी कोरोना के बिगड़ते हालात पर नजर बनाने की गुजारिश की है।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सोनिया गांधी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना से हालात बदतर होते जा रहे हैं। महामारी से निपटने में मोदी सरकार पूरी तरह से विफल है, सरकार कोरोना संकट पर सर्वदलीय बैठक बुलाए। दूरदर्शी नेतृत्व से ही इसपर विजय पाया जा सकता है।

इससे पहले राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर टीकाकरण अभियान तेज करने की मांग की है। बता दें कि कोरोना के नए केस ने फिर नया रिकॉर्ड बनाया है। बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 4,14,188 नए मामले सामने आए हैं और 3915 लोगों ने जान गंवाई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।