बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

कांग्रेस महासचिव माकन आ रहे हैं छत्तीसगढ़, सार्वजनिक सम्पत्तियों के मुद्रीकरण को लेकर करेंगे पत्रकार वार्ता

कांग्रेस महासचिव माकन आ रहे हैं छत्तीसगढ़, सार्वजनिक सम्पत्तियों के मुद्रीकरण को लेकर करेंगे पत्रकार वार्ता
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। AICC के महासचिव अजय माकन 3 सितम्बर को रायपुर आ रहे हैं। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि मोदी सरकार की कथित असफलताओं और निजी तथा सार्वजनिक उपक्रमों को बेचने के मामले में अजय माकन पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करेंगे।

दरअसल केंद्र की मोदी सरकार ने मुद्रीकरण के नाम पर देश की अनेक सार्वजनिक कंपनियों को लीज पर देने की घोषणा की है। कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आम लोगो तक अपनी बात पहुँचाने का फैसला किया है। इसीके तहत पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय नेता सभी राज्यों की राजधानियों में जाकर पत्रकार वार्ता करेंगे। इसी कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के महासचिव अजय माकन 3 सितम्बर को रायपुर आ रहे हैं, यहां राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को अजय माकन सम्बोधित करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन