टीआरपी डेस्क। किसान आंदोलन पर घिरी केंद्र सरकार का चेहरा बचाने के लिए भाजपा कांग्रेस शासित राज्यों की सरकारों पर कृषि व किसानों से जुड़े मुद्दों पर आक्रामक हो रही है। भाजपा ने काफी समय से शांत रहे रमन सिंह को भूपेश बघेल पर धान खरीदी के बहाने हमला करने के लिए आगे किया है।

जवाब में कांग्रेस पूरी आक्रामकता से पलटवार कर रही है। खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तथ्यों के साथ रमन सिंह पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री बघेल ने तीखा हमला करते हुए कहा है कि किसानों से झूठ बोलकर ही रमन सिंह सत्ता से बाहर हुए और उनका झूठ बोलना लगातार जारी है।

मौजूदा सरकार की बोनस योजना में रोड़ा अटकाने की कोशिश में है भाजपा

रमन सिंह के धान न खरीदने के आरोप पर राज्य सरकार ने कहा है कि वह उचित मूल्य पर खरीदी कर रही है। बोनस की योजना में केंद्र रोड़ा अटका रहा है। रमन सिंह किसानों के मुद्दे पर घिरी केंद्र सरकार को बचाने के लिए राज्य सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि वर्ष 2013 के विधान सभा चुनावों के पूर्व जारी “ संकल्प पत्र “ में डॉक्टर रमन सिंह ने राज्य के किसानों से धान का क्रय 2100 रुपये प्रति क्विंटल के दर से करने एवं 300 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिए जाने का संकल्प लिया था। लेकिन वे खुद बोनस नही दे पाए और अब मौजूदा सरकार की बोनस योजना में रोड़ा अटकाने की केंद्र सरकार की कोशिश को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

See also  जानिए केजरीवाल ने क्यों कहा मैं लाल किले पर खड़े होकर कहूंगा की बीजेपी को ही वोट दें

रमन सिंह ने दिखावे के तौर पर केंद्र सरकार को किसानों को बोनस जारी रखने की अनुमति हेतु पत्र लिखा था। केंद्र सरकार द्वारा उनकी माँग अनसुनी करने पर रमन सिंह ने ना तो किसानों का धान 2100 रुपये ख़रीदा और ना ही 300 रुपये का बोनस दिया गया। केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कांग्रेस नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा राजीव किसान न्याय योजना को अकारण बोनस बताते हुए राज्य से 60 लाख टन चावल लेने की घोषणा के बाद भी राज्य से मात्र 24 लाख टन चावल लिए जाने पर सहमति दी गयी है।

पूर्व घोषणा अनुसार वार्डनों की आपूर्ति भी केंद्र द्वारा नहीं जी जा रही है। उसके बाद भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वादे के अनुरूप किसानों से धान ख़रीदी की जाएगी तथा राजीव किसान न्याय योजना के तहत इनपुट सब्सिडी भी दी जाएगी। कांग्रेस का कहना है कि किसान विरोधी भाजपा एवं डाक्टर रमन सिंह को वर्तमान धान ख़रीदी व्यवस्था पर राज्य सरकार की आलोचना करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

See also  Rajya Sabha Election 2022: कांग्रेस को है क्रॉस वोटिंग और खरीद-फरोख्त का डर, जानें चार राज्यों में क्या है वोटिंग समीकरण

माना जा रहा है कि किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी जंग तेज होगी। कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर राज्य सरकार पूरी आक्रामकता से भाजपा को घेरने और किसानों का दिल जीतने के लिए उनके बीच जाने की तैयारी में है। पार्टी सरकार के कार्यक्रमो को लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान भी चलाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।