गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

कांग्रेस कर रही विरोध प्रदर्शन की तैयारी,इधर आध्यात्मिक दौरा में विदेश रवाना हुए राहुल!

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी न्यूज/नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी फिर विदेश यात्रा पर

चले गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार वे सोमवार को विदेश के लिए रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि वह एक

हफ्ते तक वहां रहेंगे, इधर उनकी पार्टी ने खराब अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध

प्रदर्शन की तैयारी की हुई है।

 

कांग्रेस एक से आठ नवंबर के बीच 35 प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सरकार को घेरने की कोशिश करेगी। इसी मुद्दे

पर पांच से 15 नवंबर के बीच देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ऐसे में राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर

सवाल उठाए जा रहे थे। जिसे लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सफाई दी है।

सुरजेवाला ने कहा, 'राहु्ल गांधी पहले भी समय-समय पर आध्यात्मिक दौरे पर जाते रहे हैं। वह वर्तमान में वही हैं।

कांग्रेस का एक से आठ नवंबर के बीच 35 प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सरकार को घेरने की योजना को पूरी

तरह से उनके दिशा-निर्देशों और परामर्श पर तैयार किया गया है।'

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन